quit
quit

Get Your Enquiry

बाँदा का सर्वोत्तम इंटर कॉलेज - उच्च शिक्षित और अनुभवी शिक्षक द्वारा शिक्षण

प्रधानाचार्य का संदेश


शिक्षा अज्ञानतारूपी मरुस्थल में भी ज्ञान की गंगा बहाती है। शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। किसी भी क्षेत्र के विकास का अधार उसके नागरिकों की शैक्षिक पृष्ठभूमि, अनुशासन एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति उनकी जागरूकता एवं निष्ठावान प्रवृत्ति को माना जाता है, इसी तथ्य को महाविद्यालय ने अपनी शैक्षिक महायात्रा का आधार भी बनाया है।


महाविद्यालय का परम लक्ष्य युवा शक्ति को सबल-सक्षम बनाकर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के कार्य में उन्मुख करना है।


समाज में व्याप्त अंधविश्वास, असमानता और गैर-बराबरी को दूर करने में सहायक साबित होती है। भारतीय धर्मग्रंथ एवं समाज सदैव से शिक्षा के महत्व को समझता रहा है तथा इसके उन्नयन के लिये प्रयत्नशील रहा है।


आरम्भ से ही महाविद्यालय का प्रयास शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्तरोत्तर वृद्धि का रहा है। अपने कर्मठ एवं विद्वान शिक्षकों की टीम के सहयोग से महाविद्यालय सदैव से परिणाम उन्मुखी शिक्षा जो भविष्य में छात्र छात्राओं के उत्तरोत्तर विकास में सहायक हो साथ ही रोजगारोन्मुखी भी हो, के प्रति निष्ठापूर्वक संलग्न है। हमारा प्रयास आने वाले समय मे छात्रों के भरोसे और अभिभावकों के परस्पर विश्वास को और आगे ले जाने का है।



Gallery

हमारे कॉलेज के बारे में और हमारे बच्चों की कुछ उप्लाभ्दियों का संग्रह।